भारत अब श्रीलंका में भी मकान बनवा रहा

भारतीय आवास परियोजना: श्रीलंका में 1300 घरों के निर्माण का शुभारंभ

High Commissioner @santjha joined H.E President @RW_UNP, and other dignitaries virtually in a ceremony to launch the construction of 1300 houses. This is the first stage of construction of 10,000 houses in plantation areas through grant assistance from #India.

श्रीलंका में श्रमिकों के लिए 10 हजार घरों के निर्माण को लेकर भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एक आवास परियोजना के पहले चरण का सोमवार को शुभारंभ हुआ। श्रीलंकाई राष्ट्रपति के मीडिया सेल की ओर से यह जानकारी दी गई। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा उच्चायुक्त संतोष झा 1300 घरों के निर्माण का शुभारंभ करने के लिए एक समारोह में राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ वर्चुअल रूप से शामिल हुए। यह भारत से अनुदान सहायता के माध्यम से वृक्षारोपण क्षेत्रों में 10 हजार घरों के निर्माण का पहला चरण है। भारतीय दूतावास के अनुसार 1300 घर श्रीलंका के 10 जिलों में 45 एस्टेट में फैले हुए हैं। घरों के संबंध में घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान की थी। नवंबर 2023 में अपनी यात्रा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी आधारशिला रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *