फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन डीपीएस विद्या मंदिर ताजपुर राठौरा कमालगंज में आयोजित हुआ। आईटीआई कौशल विकास मिशन एवं सेवा योजन के संयुक्त तत्वाधान में दीन दयाल कौशल्य योजना के तहत आयोजित मेले में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि रजनेश राजपूत ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिला कौशल प्रबंधक आशीष कुमार ने अतिथियों का माल्र्यापण कर स्वागत कर उत्साहर्वधन किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रोजगार मेले में २२ कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। १८०० रिक्तियों के सापेक्ष ४२१ परीक्षार्थियों ने भाग लिया। २१४ अभ्यार्थियों को रोजगार के लिए चयनित किया गया। आईटीआई पास आउट ८, नान आईटीआई ५८, कौशल विकास मिशन १४५, डीडीयू-जीकेवाई ३ प्रतिभागी चयनित हुए। संचालन सच्चिदानंद सागर ने किया। मेले की व्यवस्था कार्यदेशक बृजेश कुमार, सुनील कुमार, रंजीत कुमार सुमन, आशीष कुमार, शिव बहादुर सिंह, विजेन्द्र सिंह, राजकिशोर महतो, बृजेश कुमार यादव ने देखी।

