वित्तीय अनियमितता होने पर संबंधित को भेजा जायेगा जेल

डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक में दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय अनियमितता होने पर संबंधित को जेल भेजा जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी, समपूर्ण जनपद के सभी चिकित्सालयों का निरीक्षण करें व व्याप्त कमियों का निराकरण सुझायें। पत्रावली तीन दिन में प्रस्तुत करें। सभी चिकित्सक मधुर व्यवहार मरीजों से करें व उपलब्ध दवा मरीजों के लिए लिखें। सभी सीएचसी में रात्रि सेवा उपलब्ध करायें। सभी चिकित्सीय अधिकारी व कर्मचारी सीएचसी में निवास करें। सफाई व्यवस्था समुचित रखें। यदि दवा उपलब्ध न हो तो सीएमओ को मांग पत्र भेजें। अनावश्यक रेफर पत्र न लिखें। व्यवस्था बिगडऩे पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। किसी रियायत की आशा न रखें। बाहर की दवा न लिखें। जनता का आशीर्वाद अर्जित करें। जिलाधिकारी ने जनता से रक्तदान की अपील की। बैठक में संबंधित चिकित्साधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *