इंटरमीडिएट हिन्दी के पेपर में 18515 ने दी परीक्षा, 942 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
कामर्स में 330 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, जबकि 20 परीक्षार्थी रहे अनुस्थित
डीएम, पर्यवेक्षक व डीआईओएस ने कंट्रोल रुम सहित कई परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट यू0पी0 बोर्ड की परीक्षायें शांतिपूर्ण ढंग से सुचितापूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रुम सहित कई केंद्रों का निरीक्षण किया और केंद्र व्यवस्थापकों को सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को जनपद के 79 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षायें सम्पन्न हुई। अधिकांश परीक्षार्थी समय से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गये थे। इस दौरान परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गयी। तब ही उन्हें कक्ष में प्रवेश करने दिया गया। सुबह की पाली में हाईस्कूल हिन्दी का पेपर हुआ।

जिसमें कुल 26434 पंजीकृत थे। जिसमें से 1817 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शाम की पाली में इंटरमीडिएट हिन्दी की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें कुल 19457 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 942 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में ही वाणिज्य की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें 350 पंजीकृत थे। जिसमें से 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी वी0के0 सिंह ने कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया तथा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके अलावा अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके अलावा 6 सचल दल, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेटए, 6 जोनल मजिस्ट्रेट भी बराबर भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। हर परीक्षा केंद्र को माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय से जोड़ा गया है। जिसकी कंट्रोल रूम से कड़ी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं। गेट पर लगी स्लिप में रोल नंबरए, रूम नंबर खोजने को लेकर परीक्षार्थियों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। गुरुवार को किसी भी केंद्र से कोई नकलची आदि नहीं पड़ा गया। यह जानकारी कंट्रोल रुम प्रभारी रामलखन पाल ने दी।
