24 घंटे में दें खराब फसलों का मुआवजा-सीएम

2 मार्च तक 7020 किसानों ने किया आवेदन

50 जिलों के किसानों ने मुआवजे का किया आवेदन

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई- सीएम योगी

अधिकारियों को मौके पर सर्वे करने के दिए निर्देश

समृद्धि न्यूज। सूत्रों की माने तो सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे में खराब फसलों का मुआवजा देखकर किसानों के नुकसान की भरपाई की जाए. इसके लिए 2 मार्च तक 7020 किसानों ने आवेदन किया था. 50 जिलों के किसानों ने मुआवजे का आवेदन किया था. लापरवाही पर होने पर कड़ी कार्रवाई होगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर रात से प्रदेश में खराब मौसम, तेज हवा और ओलावृष्टि से अन्नदाता किसान की फसलों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिये हैं। उन्हाेंने सभी जिलाधिकारियों, एसडीएम और तहसीलदारों को मौके पर जाकर तत्काल सर्वे कराकर संबंधित विभाग को डिटेल उपलब्ध कराने के लिए आदेशित किया है ताकि 24 घंटे में अन्नदाताओं के खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि को भेजा जा सके। इतना ही नहीं, सीएम योगी ने अधिकारियों को क्षतिपूर्ति देने में लापरवाही न करने की हिदायत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *