अवैध खनन होने पर सहायक चकबंदी अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा

कमालगंज, समृद्धि न्यूज।अवैध खनन होने की शिकायत मिलने पर चकबंदी विभाग के अभिलेख पद पर तैनात कर्मी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार सौरभ कुमार च0 ले0 स0च0 अधिकारी कार्यालय अंतिम अभिलेख के पद पर नियुक्ति है। दी गई तहरीर में दर्शाया कि ग्राम गुगौरा में अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर जाकर देखा तो श्किायत सही पायी गई। ग्राम चौसपुर परगना भोजपुर के अभिलेखों पर मौके पर अवलोकन किया गया तो पाया गया की चक संख्या 432 तो पुष्पेंद्र सिंह एवं भूपेंद्र सिंह पुत्र शिवचरण निवासी राम्पुरा के नाम दर्ज है जो कि गाटा संख्या 417, 418 448, 449 पर प्रस्तावित है एवं मुख्य मार्ग की मिट्टी उठा ली है। मौके पर जेसीबी से खनन होता मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुष्पेन्द्र, भूपेन्द्र, जेसीबी चालक व ठेकेदार के विरुद्ध उत्तर प्रदेश उप खनिज नियमावली की धारा 3 एवं 57 एवं 7,4,21 मेंं मुकदमा पंजीकृत कर लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *