एक घंटा 15 मिनट रुकेंगे मुख्यमंत्री, करेंगे कई परियोजनाओं का शिलान्यास

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन का कार्यक्रम जारी हो गया है। कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी जनपद में कुल एक घंटा 15 मिनट रुकेंगे। जिसके चलते मंगलवार को अधिकारी दिन भर तैयारियों जायजा लेते रहे। मुख्यमंत्री योगी शहर के सातनपुर खैराताल में बने हैलीपेड पर हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.50 उतरेंगे। इसके बाद वह वह दोपहर 1.55 बजे क्रिश्चियन कालेज मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचेंगे। जहाँ दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक जनपद की विभिन्य परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनसभा को सम्बोधित करेंगे। शाम 3.05 बजे वह हैलीपेड से पुलिस लाइन बरेली के लिए रवाना होंगे।

 मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बंद रहेंगे विद्यालय

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुधवार 13 फरवरी को जनपद में आगमन प्रस्तावित है। लिहाजा सुरक्षा के लिहाजा से उनके कार्यक्रम को देखते हुए नगर पालिका क्षेत्र फर्रुखाबाद के अंतर्गत आने वाले विद्यालय बंद रखने के आदेश दिये गये हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने संयुक्त रूप से जारी किये गये आदेश में कहा है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति से नगर पालिका फर्रुखाबाद के तहत आने वाले सभी बोर्ड के सभी नर्सरी, प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक संस्थानों में 13 मार्च को अवकाश रहेगा। शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित परीक्षाओं को यथावत संचालित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *