शिकायत निकली झूठी
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। मनरेगा से कुछ ग्रामसभाओं में कराये गये विकास कार्यों में धांधली की शिकायत कुछ शिकायतकर्ताओं द्वारा की गई थी। जिसकी जांच अयोध्या एवं कानपुर मण्डल के स्टेट क्वालिटर मॉनिटर संजय कुमार श्रीवास्तव ने ग्राम सैदपुर रहिमादादपुर, भगवानपुर, अद्दूपुर देहामाफी, पपड़ी खुर्द बुजुर्ग में ५ लाख से अधिक मनरेगा कार्यों की पहुंचकर शुक्रवार को जांच की। इसके साथ ही अद्दूपुर देहामाफी में अमृत सरोवर व पपड़ी खुर्द बुजुर्ग में पंचायत घर का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान जो भी शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई उन सभी को पहले उन्होंने देखा। मौके पर दोनों शिकायतकर्ताओं को बुलवाया गया। एक आया नहीं और एक जांच के उपरान्त आने पर बताया कि उसके द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई और मौके पर जो भी जांच पड़ताल की गई उसमें ऐसा कुछ प्रतीक नहीं हुआ की गड़बड़ी हुई है। इस दौरान बीडीओ समीम अशरफ, एपीओ कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे। बताते चले कि आयुक्त ग्राम विकास के यहां ब्लाक शमशाबाद के ग्राम पंचायत भगवानपुर में वर्ष २०२३ में फर्जी इंटरलाकिंग व नाली का क्षेत्र पंचायत मनरेगा से फर्जी भुगतान कराया गया। जिसकी जांच करायी जाने की मांग शिकायतकर्ता अजीत व रामरहीश द्वारा की गई थी। जांच अधिकारी द्वारा बताया गया कि मौके पर एक शिकायतकर्ता आया, जिसने बताया कि उसने किसी प्रकार की शिकायत शासन से नहीं की।
