फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के स्वीप प्रभारी गौरव शाक्य द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय कतरौली पट्टी के प्रांगण में संपन्न हुआ। विद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन करते हुए गौरव शाक्य ने उपस्थित सभी लोगों को मतदान दिवस 13 मई को मतदान करने हेतु प्रेरित किया। सभी विद्यार्थियों से भी मतदान दिवस पर अपने गांव में निवास करने वाले सभी लोगों को वोट डाले जाने हेतु बुलावा टीम बनाकर घर-घर जाकर वोट डालने हेतु निकालकर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए जागरुक किया। विद्यार्थियों ने गांव वालों को जागरुक करते हुए नारे लगाए पहले मतदान फिर जलपान, छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान, हम सबकी है जिम्मेदारी-वोटिंग करें सभी नर नारी, लालच देकर वोट जो मांगे भ्रष्टाचार करेगा आगे, लालच में तुम कभी ना आना, सोच समझ कर बटन दबाना, मजबूत लोकतंत्र, सबकी भागीदारी। इस अवसर पर सुनीता देवी इंचार्ज प्रधान अध्यापिका, राजेश कुमार, नीशू पांडे, अर्चना तिवारी, राजकुमार सिंह, स्मिता राठौर, अरविंद कुमार, आनंद राव, गौरव चौहान, रमेश कुमार पाल, मुकुंद पालीवाल, अमित सेंगर, नाजरीन आदि उपस्थित रहे।
स्वीप प्रभारी गौरव शाक्य ने छात्रों को दिलायी मतदाता जागरुकता की शपथ
