महर्षि कश्यप व गुहराज निषाद की जयंती पर समाज के लोगों ने असहाय लोगों की मदद करने का लिया संकल्प

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महर्षि कश्यप व महाराज गुहराज निषाद की जयंती बढ़पुर स्थित पवन आयल में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप की अध्यक्षता में मनायी गई। सभी ने महर्षि कश्यप व महाराज गुहराज निषाद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए जयंती मनायी। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप की जयंती पर हम संकल्प लें कि समाजहित में कार्य करेंगे और असहाय लोगों की मदद करेंगे। साथ ही गुहराज निषाद के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अजीत बाथम, ज्ञानेन्द्र कश्यप, सचेन्द्र कश्यप, सुरेश कश्यप, बाबा मौजी लाल, इंद्र कश्यप, रानू राजपूत, पप्पू बाथम, सर्वेश, सचेन्द्र, सुरेश, राजीव मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *