पुरानी ईदगाह में नौ बजे मौलाना शमशाद चतुर्वेदी अदा करायेंगे नमाज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ईदगाह कमेटी की बैठक फजले रहमानी मस्जिद में सम्पन्न हुई। बैठक में कमेटी के लोगों ने पुरानी ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए समय तय करते हुए बताया कि सुबह 9 बजे पुरानी ईदगाह में नमाज होगी। मौलाना शमशाद चतुर्वेदी नमाज अदा करायेगे। मुजफ्फर हुसैन रहमानी ने बताया कि ईदगाह में नमाज को लेकर कार्यक्रम तय किया गया है। व्यवस्था कमेटी के सभी सदस्य देखेंगे। जिसके लिए कमेटी के सदस्यों ने व्यवस्थाओं को पूर्ण करते हुए मस्जिद की साफ-सफाई, वजू के लिए पानी का इंतजाम किया है। आने वाले नमाजियों के लिए पानी की सबील लगायी जायेगी। बैठक में हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी, मिर्जा हसीन बेग, हाजी दिलशाद, हाजी मकबूल, सरदार खां, आकिल खां आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *