फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला क्रिकेट एसोएिशन द्वारा शुक्रवार को अंडर-19 चयन हेतु सेकेंड गु्रप के खिलाडिय़ों का ट्रायल मैच स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में आयोजित हुआ। टीम में अपना स्थान पक्का करने हेतु खिलाडिय़ों ने कड़ी मेहनत की। 27 खिलाड़ी ट्रायल में मौजूद रहे। सचिव मोहन लाल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि खिलाडिय़ों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 14 खिलाडिय़ों का चयन हुआ। जिसमें 7 बल्लेबाज व 7 बॉलर चयनित हुए। शनिवार को दोनों गु्रप में चयनित खिलाडिय़ों का ट्रायल मैच के बाद जिला टीम की घोषणा की जायेगी। मैच में कुनाल राजपूत ने 52 रनों की पारी खेली एवं पीयूष चौहान ने 24 रन बनाये। बॉलिंग करने उतरे तेज गेंदबाल साहिल पाल ने दो विकेट, अमूलकांत दो विकेट, हिमांशु ने दो विकेट लिये। वैभव दुबे ने 17 रन बनाये।
अंडर-19 के ट्रायल मैच में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
