फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा के निर्देशन में लो टर्न बूथ पर चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर स्वीप सुधीर कुशवाहा एमहिला मतदाता जागरूकता प्रभारी भारती मिश्रा एवं वैभव समवंशी के द्वारा पांचाल घाट पर चुनावी चौपाल का आयोजन किया गया। महिला मतदाता प्रभारी भारती मिश्रा ने कहा कि होली, दिवाली तथा अन्य पर्व हम सब वार्षिक रूप से मनाते हैं पर लोकतंत्र का यह पर्व पांच वर्ष के बाद मनाने का अवसर मिलता है कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर आप सभी अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करें। स्वीप प्रभारी सुधीर कुशवाहा ने कहा मतदान एक आवश्यक कार्य है। जिसे हम सबको प्राथमिकता के आधार पर करना ही चाहिए हर एक वोट का अपना महत्व होता है। वैभव सोमवंशी ने कहा कि सब लोग यह नोट करें कि 13 मई को जो 5 वर्ष में एक बार मत देने का अवसर प्राप्त होने वाला है। उस अवसर को व्यर्थ न गंवाएं, वोट डालने अवश्य जाएं इसके पश्चात सभी मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलायी गई। इस अवसर पर विभोर सोमवंशी, ईश्वर दास ब्रह्मचारी महाराज, महेश पाल सिंह, हरिभान सिंह गहरवार, संचित पाल, निर्भय मिश्रा, अभिनव कुमार पाल, आकृति मिश्रा, कीर्ति त्रिवेदी, संध्या राजपूत, सोनाली अग्निहोत्री, शिवा, अंशिका, मधु, ज्ञान प्रकाश, राधा, सोनवती, अनामिका, नीरू, जमुना, अमरपाल सिंह, संदीप दीक्षित, आराधना, शिवांगी, रानी, मुन्नी देवी, रजनी, दिव्यांशी आदि मौजूद रहे।
लो टर्न बूथ पर चल रहे मतदाता जागरुकता अभियान के तहत दिलायी गई शपथ
