अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दूसेना ने निजी स्कूल प्रकाशको के खिलाफ मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग की है कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित निजी स्कूल तथा स्कूल प्रकाशक मिलकर बच्चों की किताबों में दुकानदार के साथ चौगुने दामों में किताबे बेंच रहे है। केजी से कक्षा १२ की किताबे ३५०० से लेकर १५ हजार रुपये में बेंची जा रही है। अधिवक्ताओं ने बीते दिन मांग उठायी थी, अब व्यापारी संगठन, समाजसेवी मांग करते है कि शीघ्र ऐसे लोगों पर कार्यवाही हो। जिला विद्यालय निरीक्षक के अलावा डीएम से भी शिकायत की गई। अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ऐसे में प्रतीत हो रहा है कि इस लूट में प्रशासन के लोग शामिल है। सीबीएसई बोर्ड के बच्चों की किताबे में एनसीआरटी की किताबे नहीं जोड़ी जा रही है और न ही कार्यवाही की जा रही है। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दूसेना मांग कर रहा है कि भ्रष्टाचार मुक्त हो और निजी प्रकाशको की किताबों पर बैन लगाया जाये। विजेन्द्र गुप्ता, शिवम त्रिपाठी, जितेन्द्र अग्रवाल ने नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ की शिकायत मुख्यमंत्री से पत्र द्वारा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *