फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बसपा नेता व पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल एवं फर्रुखाबाद सदर नगर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने लखनऊ पहुंचकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जहां एक ओर अभी तक बसपा अपना प्रत्याशी नहीं घोषित कर पायी है। वहीं बसपा नेता के भाजपा में जाने से बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बसपा में बड़े नेताओं की सुमार में मनोज अग्रवाल को माना जाता था। लगातार चार बार नगर पालिकाध्यक्षी परिवार में रही। २००७ में बसपा से मनोज अग्रवाल नगर पालिकाध्यक्ष बने थे। २०१२ में वत्सला अग्रवाल नगर पालिकाध्यक्ष बनी। २०१७ में वह पुन: नगर पालिकाध्यक्ष बनी। २०२२ में नगर पालिकाध्यक्ष पर पुन: कब्जा करते हुए तीसरी बार वत्सला अग्रवाल अध्यक्ष बनी। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता की मां सुषमा गुप्ता को हराकर जीत दर्ज की थी। राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी का मनोज अग्रवाल ने अपनी पत्नी सहित लखनऊ जाकर भाजपा का दामन थाम लिया, जबकि जिले के कुछ भाजपा नेता नाराज थे। मनोज अग्रवाल ने अपनी कुशल राजनीतिज्ञ का दांव खेलते हुए भाजपा में शामिल होकर अपने आपको मजबूत कर लिया है। मनोज अग्रवाल के निवास पर सुबह से ही समर्थकों का बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी और मिठाई खिलाई। देर शाम तक बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। भाजपा में उनके शामिल होने से आम जनमानस में वह पुन: लोकप्रिय बन गये है।
बसपा को लगा झटका, पूर्व एमएलसी मनोज व चेयरमैन वत्सला अग्रवाल भाजपा में हुए शामिल
