फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा सेंट एंथोनी स्कूल नेकपुर चौरासी में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और सभी मतदान कार्मिकों को मतदान दिवस पर आने वाली समस्याओं व उनके निदान की जानकारी प्रदान की।
जिलाधिकारी ने सभी कार्मिकों को निर्देश दिये कि वह पूरी लगन और मेहनत के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करेंं। जिससे मतदान के दौरान उन्हें कोई दिक्कत न आये। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव पूरी निष्पक्षता और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना है। जिलाधिकारी द्वारा सभी मतदान कार्मिकों को हैंडबुक उपलब्ध करायी गयीं व ईवीएम मैनुअल का पूर्ण रूप से अध्ययन करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के दौरान किसी को कोई दिक्कत आती है, तो उसे क्षमा नहीं किया जायेगा। इसलिए जो भी समस्या हो अभी समाधान कर ले। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का लिया जायजा
