खंड शिक्षाधिकारी को विद्यालय चकाचक, लेकिन शिक्षा व्यवस्था मिली चौपट

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खंड शिक्षा अधिकारी ने सत्र शुरू होते ही विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनको विद्यालय तो दुरुस्त मिले, लेकिन शिक्षा व्यवस्था चौपट मिली। जिस पर खंड शिक्षाधिकारी ने शिक्षकों को फटकार लगायी।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के विद्यालयों का खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा ने मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था चौपट मिली। कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा तथा प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर परौली का निरीक्षण किया। जिसमें विद्यालय बाहर से चकाचक मिले, लेकिन शिक्षा व्यवस्था बेपटरी मिली। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को फटकार लगायी। छात्र-छात्राएं पूछे गए सवालों का उत्तर नहीं दे सके। वहीं प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम भी छात्र नहीं बता सके। इस पर खंड शिक्षाधिकारी ने शिक्षकों से कहा कि क्या आप लोग बच्चों को पढ़ाते हैं। उन्हें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम तक नहीं मालूम। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाया जया। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ सरकार निपुण भारत लक्ष्य के तहत काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ शिक्षक जो अपनी मनमानी पर उतारू है। वहीं प्राथमिक विद्यालय जिराऊ में पहुंचे, तो शौचालय संतोषजनक नहीं मिले और रैंप भी टूटे हुए पाए गए। प्रकाश व्यवस्था भी सही नहीं पाई गई। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा ने वहां के जिम्मेदारों को जल्द से जल्द विद्यालय के शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा रैंप आज ही सही करने के निर्देश दिये। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वह जल्द से जल्द क्षेत्र के विद्यालय में निरीक्षण कर मेहनत करके शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने का कार्य करेंगे और छात्र-छात्राओं का भविष्य बनाने के लिए वह शिक्षकों पर अधिक से अधिक जोर देकर काम करने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *