देश में अमन चैन की दुआ के साथ जनपद में ईद नमाज अदा कराई गई

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ईद की नमाज रोजेदारों ने ईदगाहो में खुशनुमा माहौल में पढ़ी। नमाज के बाद लोगो ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। नई ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मोअज्जम अली ने हजारों नमाजियों को ईद की नमाज पढ़ाई। उन्होंने देश में अमन चैन व खुशहाली की अल्लाह से हुआ की और कहा कि हमारा मुल्क शांति व अमन चैन का मुल्क है। पर लोगो में पहले जैसा प्रेम नही रहा है। हे अल्लाह फिलस्टीनो के लाखो लोगो को मार दिया गया, उनके संरक्षक को सहने की शक्ति फरमा दे। पुरानी ईदगाह में मौलाना जैनुल आबेदीन नूरी ने ईद उल फितर की नमाज अदा कराई और मौलाना मुफ्ती शमशाद अहमद चतुर्वेदी ने तकरीर व दुआ फरमाई। दोनो ईदगाह में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इस मौके पर वीवीगंज चौकी में जिलाधिकारी विजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, एडिशनल एसपी डा. संजय सिंह,ज्वाइंट एसडीएम संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल, तहसीलदार श्रद्धा पांडे, नगर पालिका ईओ विनोद कुमार आदि कई अधिकारी मौजूद रहे। नमाज के बाद मुफ्ती मोअज्जम अली ने अधिकारियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और प्रशासन की अच्छी व्यवस्था के लिए आभार जताया। इस मौके पर हाजी मुज्जफरहुसैन रहमानी, शादाब हुसैन, हाजी मकबूल अंसारी, आकिल खा, मिर्जा हसीन बेग,कमेटी सेक्रेटरी सफीर अहमद, खजांची मोहर्रम अली अंसारी सहित कई हजारो नमाजी मौजूद रहे। इसके अलावा दरगाह हुसेनिया मुजीवियां मस्जिद में कारी शाह फसीह मुजीवी, काजी मस्जिद में शहर काजी सैय्यद मुताहिर अली, जसमई दरवाजा स्थित दरगाह खान काय नूरिया मस्जिद में शाह फुरकान अहमद नूरी, सुनहरी मस्जिद में मौलाना सैय्यद मेराज अली जाफरी, फतेहगढ़ स्थित ईदगाह में मौलाना राशिद अहमद, मनिहारी स्थित एक मीनारा मस्जिद में मौलाना कारी लईक अहमद, दरगाह हजरत अब्बास में मौलाना सदाकत हुसैन सेथली के अलावा फतेहगढ़ में सेंट्रल जेल में 101 बंदियों को ईद की नमाज अदा कराई गई ।इस मौके पर सेंट्रल जेल अधीक्षक पीएन पांडे मौजूद रहे। जिला जेल में मौलाना मोहम्मद जुबेर ने 38 बंदियों को ईद की नमाज अदा कराई। इस मौके पर जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद भी मौजूद रहे। ईद की नमाज के बाद लोगो एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी और लोगो के घरों व प्रतिष्ठानों में जाकर ईद की सिमई खाकर खुशी का इजहार किया। इसके अलावा कायमगंज, कंपिल, शमशाबाद, नवावगंज, मोहम्मदाबाद, कमालगंज, अमरतपुर, राजेपुर में भी ईद की नमाज अदा कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *