योग से निरोग रहने का प्रशिक्षण दे रहे राकेश कुमार द्विवेदी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी राकेश कुमार द्विवेदी के योग प्रशिक्षण शिविर में काफी लोग योग करने पहुंच रह हैं। लोगों का कहना है कि जब से उन्होंने योग करना शुरु किया है, तब से उनका शरीर हिटफिट रहता है।
जानकारी के अनुसार शहर के बस स्टैण्ड स्थित स्वराज कुटीर में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी राकेश कुमार द्विवेदी कई वर्षों से शहरवासियों को योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनका सपन है कि हर कोई स्वस्थ्य रहे। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वह लोगों को सुबह ६ से ७ बजे तक नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में महिलाएं, बच्चे, पुरुष एवं युवतियां भाग ले रही है। योग गुरु राकेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यदि लोगों को स्वस्थ्य रहना है, तो एक घंटे योग के लिए अवश्य निकालें। जिससे वह होने वाली तमाम बीमारियों से बच रहेंगे और लंबा जीवन जियेंगे। साथ ही उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह जंक फूड से दूर रहें, क्योंकि यह हमारी शरीर के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। उन्होंने कहा कि योग व प्राणायाम ऐसी क्रियायें हैं जिनसे जटिल से जटिल रोगों को दूर किया जा सकता है। जैसे अनुलोम विलोम, कपालभांति, भस्त्रिका, सूर्य आसन, बज्रासन, उज्जायी, डीप ब्रीदिंग जैसी कई क्रियायें है जिन्हें करने से व्यक्ति निरोगी और ऊर्जावान रहेगा। उन्होंने शहर के लोगों से प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने की अपील की है, ताकि वह भी अपने को स्वस्थ्य और निरोगी रख सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *