बाबा साहब ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया: संतोष कुमार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर का १३३वां जन्म दिवस समारोह एवं विशाल धम्म यात्रा का आयोजन धूमधाम से हुआ। फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद तक मुख्य मार्ग पर विशाल धम्म यात्रा निकाली गई। बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाते हुए लोग शामिल हुए। डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह समिति द्वारा अम्बेडकर तिराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य व समिति के उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने देश में फैली कुरीतियों को दूर किया और भारत का संविधान लिखा। उन्होंने समताबंधुत्व, भाईचारा को ध्यान में रखते हुए विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान लिखकर निर्माण किया। वह महान कानूनविद् थे। लाखों उनके अनुयायी देश में १४ अपै्रल को जयंती मनाते है और उन्हें याद करते है। विचार गोष्ठी में जवाहर सिंह गंगवार, नरेन्द्र सिंह जाटव, जितेन्द्र सिंह आदि ने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *