फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ द्वारा संविधान निर्माता व दलितों के मसीहा डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए पुष्प वर्षा की। नगर पालिका परिषद में सफाई मजदूर संघ द्वारा केेक काटकर बाबा साहब का जन्मदिन मनाया गया। वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि समाज को एकजुट रहना चाहिए। नीरज कुमार ने कहा कि समाज के छोटे-छोटे बच्चे पढक़र लिखकर आगे बढ़े और बाबा साहब के बताये हुए मार्गों पर चले। जिससे समाज के लोग तरक्की कर सकें। इस मौके पर राधेश्याम, नंदकिशोर, रामलखन बाल्मीकि, अनिल कुमार, अजय कुमार, विजय, विकास, सुरजीत, राजेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।
सफाई मजदूर संघ ने मनायी अम्बेडकर जयंती
