श्रीकृष्ण जन्म कथा का भक्तों ने किया रसपान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्लाक कमालगंज के अंतर्गत प्राचीन हनुमान मंदिर चुरसाई में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भागवताचार्य सुरेश चंद्र द्विवेदी व सुनोराम दुबे के द्वारा परम कल्याणकारी पावन कथाओं को संगीतमय लय में कथा प्रवचन भक्तों ने सुने।
भागवताचार्य ने मानव जीवन के कल्याण के लिए कई दृष्टांतों से समझाया। कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा परीक्षित गंगाश्री व कथा संयोजक बृजमोहन सिंह राजपूत रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अरविन्द राजपूत, डा0 उमाशंकर सिंह, जबर सिंह, सौरभ सिंह, देव सिंह, अध्यापक रामकुमार, सरनाम सिंह, रतन सिंह, राजू सिंह, महावीर सिंह, राजपाल सिंह, नरेन्द्र मोहन, विशंभर दयाल, पंकज सिंह, राहुल, मुरारी लाल, अवनीश कुमार, राजेश कुमार, गौरव, हिमांशू, दिनेश, भूपेन्द्र सिंह, विकास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *