कांगे्रसियों ने जयंती मनाकर बाबा साहब को किया याद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कांग्रेस के जिला कार्यालय नगला दीना फतेहगढ़ में बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनायी गई। शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, यूथ कांगे्रस के जिलाध्यक्ष सैय्यद अम्मार अली ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। संविधान रचैयता डा0 भीमराव अम्बेडकर को जयंती पर याद करते हुए यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सयैद अम्मार अली जैदी ने कहा डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती पर हम सबको देश हित में सोचना चाहिए हमारा भारत इतना तरक्की कर रहा है, वो सब उनकी ही देन हैं। उन्होंने इस सविधान को बनाने में अपना पूरा जीवन लगा दिया। उनका जीवन सदैव देश को बचाने में समर्पित रहा है। शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ जयंती मनाई। इस मौके पर सन्तोष गुप्ता, शिव आशीष तिवारी, अर्जुन शर्मा, वरुण त्रिपाठी, इलियास खान, फरुख अली, अंकित पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *