बाबा साहब की 133वीं जयंती पर निकली धम्मयात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाबा साहब की 133वीं जयंती के अवसर पर सुबह 7.30 बजे बुद्ध वंदना हुई। बुद्ध वंदना को संकिसा में स्थिति म्यामार वर्मीज बुद्ध विहार के भन्त एस0 नन्दा द्वारा सम्पन्न करायी गयी। 8.30 बजे धम्म यात्रा पूर्व निर्धारित रुट फतेहगढ़ आवास विकास, बढ़पुर, लालगेट, घुमना, चौक, अम्बेडकर नगर होते हुये लकूला में प्रताप नरायन के आवास पर समाप्त हुई। धम्म यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। स्वागत करने वाले भगवानदास कश्यप, विजय कनौजिया, पवन कुमार, अतेंद्र सिंह, डॉ0 महेशचंद्रा, विनोद गौतम, सुनील कुमार, पहलवान गैराज वाले, डॉ0 अरविन्द गुप्ता, सचिन, प्रमोद आदि लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान पर स्वागत किया। धम्म यात्रा में लगभग १५०० लोग सम्मिलित हुए। सुबह बुद्ध वंदना के सय डॉ0 राजपाल, प्रभू दयाल, नरेंद्र सिंह जाटव, आर.डी. बौद्ध, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, नरेंद्र कुमार, संतोष, सुनील कुमार, सुनीता, गीता, अमृता आर्या सहित लगभग २५० लोग सम्मिलित हुए। सभी लोग बाबा साहब के नारे गीत पूरे रास्ते मे बजते रहे और लोगों में काफी जोश था। बाबा साहब के प्रति ऐसी दीवानगी शायद कहीं और देखने को मिले। सुरेंद्र राना, सियाराम, जगजीत सिंह, प्रदीप, जयंत, जवाहर सिंह गंगवार, सुशील कुमार, छोटू, प्रवीन आदि लोग पूरे रास्ते साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *