बीडीओ को सीडीपीओ कार्यालय के निरीक्षण में मिलीं खामियां

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड अधिकारी में विकास खंड कार्यालय सहित सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण कर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिये। वहीं मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के एडीओ पंचायत को निर्देश दिये।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर सोमवार को विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम साफ.-सफाई पर जोर दिया। सभी लिपिकों को उनके पटलों पर राखी फाइलों को देखा। निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। जिनको उन्होंने सुधारने के निर्देश दिए। वहीं स्टोर रूम में जाकर कंडम पड़ी फाइलों को भी सही तरीके से रखने के निर्देश दिए। वरिष्ठ अकाउंटेंट अवनीश सक्सेना को कार्यालय में कम पडऩे वाली वस्तुओं के सूची बनाकर सभी कागजात तथा स्टेशनरी मंगवाने के निर्देश दिए तथा अन्य रखरखाव की चीजों को भी उन्होंने सुधारने के निर्देश दिए। स्टोर लिपिक सुरेश कुमार को भी बताया कि वह हर तरीके से हर व्यवस्था को व्यवस्थित करके कार्यालय में साफ -सफाई करवायें, क्योंकि चुनाव नजदीक है। मनरेगा सेल में एपीओ गौरव दिवाकर से मनरेगा के कार्यों का हाल जाना। इस मौके पर अकाउंटेंट अवनीश सक्सेना, वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, लिपिक सुरेश चंद्र, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, मनरेगा सहायक आलोक पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *