गेहूं काटने गया ग्रामीण खेत में मगरमच्छ देखकर सहमा

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। गेहूं की फसल काटने गया ग्रामीण खेत में मगरमच्छ देख सहम गया। उसने घटना की सूचना आसपास काम कर रहे ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुसिल ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी मगरमच्छ को पकड़ ले गये।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मड़ैया तौफीक निवासी सुखदेव आज सुबह अपने कटरी स्थित खेत मे गेहूं की फसल काटने गए थे। खेत में अजीब आवाज सुनाई दी। उन्होंने पास जाकर देखा तो मगरमच्छ दिखाई दिया। जिसे देखकर डरा सहमा किसान खेत से बाहर आया और आसपास के किसानों को सूचना दी। सूचना पर 112 नंबर पुलिस, थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ लिया और साथ ले गए। वन विभाग की टीम ने अंदेशा जताया कि पास के तालाब से निकलकर किसी जानवर का पीछा करता हुआ मगरमच्छ खेत तक पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *