चौकी इंचार्ज सहित पांच के विरुद्ध याचिका दायर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेड़ तोडक़र भूमि पर जबरियन कब्जा करने के मामले में मामले में सराय चौकी इंचार्ज सहित पांच लोगों के विरुद्ध पीडि़त ने न्यायालय में याचिका दायर की। थाना अमृतपुर के ग्राम गौरनपुरवा मौजा सरह निवासी लाल सिंह पुत्र सौरंग सिंह ने न्यायालय में दायर की याचिका में दर्शाया कि उसकी भूमि ग्राम गौरनपुरवा मौजा सरह तहसील अमृतपुर में संक्रमणीय भूमिधर काबिज दाखिल चला आ रहा है। आरोपी तेजपाल, उदयपाल बुद्धपाल पुत्र इंद्रपाल तथा हरपाल पुत्र नवरंग निवासी गौरनपुरवा मौजा सरह जबरिया कब्जा करने के उद्देश्य से मेड़ तोडक़र आरजी अपने खेतों में मिलने का प्रयास किया गया। मना करने पर नहीं माने। जिसका न्यायालय में वाद दायर है। न्यायालय द्वारा 6 मार्च को आरोपियों को पर कब्जा करने व मेड़ तोडऩे से रोक दिया गया। इसके बावजूद चौकी इंचार्ज सुरेंद्र यादव से सांठगांठ कर गुंडई के बल पर भूमि बेदखलकर मेड तोडक़र कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मना करने पर भद्दी-भद्दी गालियां व जानमाल की धमकी दी। चौकी इंचार्ज न्यायालय के आदेश को मानने से इनकार कर रहे हैं और कहा कि ऐसे आदेश रोज होते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *