ईरान में इजराइल के जहाज पर बंधक भारतीय महिला छूटी

समृद्धि न्यूज। ईरान-इजरायल के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच इजरायली जहाज (कंटेनर शिप) पर बंधक बनाए गए 17 भारतीयों में से एक महिला सदस्य की देश वापसी हो गई है. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि मालवाहक जहाज MSC एरीज पर सवार भारतीय क्रू टीम में शामिल केरल की रहने वाली कैडेट ऐन टेस्सा जोसेफ कोचीन पहुंच चुकी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, बाकी 16 बंधकों की रिहाई के लिए भारत सरकार लगातार ईरान के संपर्क में है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ईरान के विदेश मंत्री के साथ भारतीय बंधकों की रिहाई को लेकर लगातार बातचीत कर रहे हैं.

इजराइली जहाज पर बंधक बनाए गए 17 भारतीयों में से एक महिला सदस्य की स्वदेश वापसी आ गई है. बाकी 16 बंधकों की रिहाई के लिए भारत सरकार लगातार ईरान के संपर्क में है. खुद विदेश मंत्री एस जयशंकर ईरान के विदेश मंत्री के साथ भारतीय बंधकों की रिहाई को लेकर लगातार बातचीत कर रहे हैं. ईरान ने इजराइल के साथ चल रहे तनाव के बीच यूएई के तटीय इलाके से इजराइल के जहाज को रोक लिया था. यह एक कंटेनर शिप था, जिसमें 25 क्रू मेंबर थे. इसमें से 17 क्रू मेंबर भारतीय हैं. ईरान ने इन सभी को बंधक बना लिया था. सबसे खास बात ये है कि ऐसा करते वक्त ईरान ने इजराइल का नाम लेकर इस जहाज को यहूदी सत्ता से जुड़ा हुआ बताया था. भारतीय महिला की रिहाई पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि देश हो या विदेश मोदी की गारंटी पूरी होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *