फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक १३ अप्रैल के परिप्रेक्ष्य में न्यायिक अधिकारीगणों के स्थानान्तरण के क्रम में न्यायालय/कार्यालय में कार्य को सुचारु रुप से सम्पादित कराये जाने हेतु तृतीय श्रेणी संवर्ग में लिपिक एवं आशुलिपिकगणों को एक पटल से दूसरे पटल पर जिला जज विनय कुमार तृतीय द्वारा स्थानान्तरित किया गया है। जिसमें शैलेंद्र सिंह पाल प्रस्तोता न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-०२/विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) को न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-०४/विशेष न्यायाधीश (ई.सी. एक्ट) नुवेंद्र दुबे के स्थान पर भेजा गया है। वहीं नुवेंद्र दुबे को शैलेंद्र सिंह के स्थान पर भेजा गया है। मो0 अहमद नावेद जाफरी प्रस्तोता न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-०५ को न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) में अरविन्द मोहन सिंह के स्थान पर प्रस्तोता के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। जबकि अरविन्द मोहन सिंह को न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-९ में प्रस्तोता के रिक्त पद पर स्थानान्तरित किया गया है। वीरेंद्र कुमार सिंह लिपिक न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) को न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-०५ में मो0 अहमद नावेद जाफरी के स्थान पर प्रस्तोता के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। चंद्रभान सिंह सहायक अभिलेखपाल अभिलेखागार को न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आदिल हुसैन के स्थान पर लिपिक के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। आदिल हुसैन लिपिक न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट में नव संचालित न्यायालय अपर सिविल जज (सी0डि0) में प्रस्तोता के रिक्त पद पर स्थानान्तरित किया गया है। विशाल सक्सेना अतिरिक्त लिपिक अभिलेखागार को चंद्रभान सिंह के स्थान पर सहायक अभिलेखपाल के पद पर सम्बद्ध किया गया है। आशुतोष कुमार कटियार प्रस्तोता रिक्त न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0)/जे0एम0 न्यायालय कक्ष संख्या-०१ को न्यायालय द्वितीय अपर सिविल जज (सी0डि0)/ए0सी0जे0एम0 कक्ष संख्या-९ में प्रस्तोता के रिक्त पर स्थानान्तरित किया गया है। नारायण लिपिक न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-०२/विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट) में न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय कक्ष संख्या-०१ में विनय कुमार के स्थान लिपिक के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। सूर्यकांत गौतम लिपिक रिक्त न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0)/जे0एम0, न्यायालय संख्या-०१ को न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-०९ में लिपिक के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। अंशुल कुमार लिपिक न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-०५ को नव संचालित न्यायालय अपर सिवि जज (सी0डि0) में लिपिक के रिक्त पद पर स्थानान्तरित किया गया है। चिराग सिंह चौहान सम्बद्ध लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को नव संचालित न्यायालय अपर सिवि जज (सी0डि0) में लिपिक के रिक्त पर पद स्थानान्तरित किया गया है। विनय कुमार लिपिक अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय कक्ष संख्या-०१ को न्यायालय द्वितीय अपर सिविल जज (सी0डि0)/ए0सी0जे0एम0 कक्ष संख्या-९ में लिपिक के रिक्त पर पद स्थानान्तरित किया गया है। शुभम दीक्षित अतिरिक्त लिपिक केंद्रीय नजारत को न्यायालय द्वितीय अपर सिविल जज (सी0डि0)/ए0सी0जे0एम0 न्यायालय संख्या-०९ में लिपिक के रिक्त पद पर स्थानान्तरित किया गया है। अनुपम लिपिक रिक्त न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0)/जे0एम0, न्यायालय संख्या-०१ को न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश /विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) में वीरेंद्र सिंह लिपिक के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। अनुपम द्वारा रिक्त न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0)/जे0एम0, न्यायालय कक्ष संख्या-०१ का भी कार्य देखेंगी। रवि प्रकाश आशुलिपिक रिक्त न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0)/जे0एम0, न्यायालय संख्या-०१ को न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-०९ में आशुलपिक के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। अलका आशुलपिक रिक्त न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0)/जे0एम0, न्यायालय कक्ष संख्या-०१ को न्यायालय द्वितीय अपर सिविल जज (सी0डि0)/ए0सी0जे0एम0 कक्ष संख्या-९ में आशुलिपिक के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। मो0 नावेद आशुलिपिक न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को नव संचालित न्यायालय अपर सिविल जज (सी0डि0) में आशुलिपिक के रिक्त पद पर स्थानान्तरित किया गया है। विवेक प्रकाश श्रीवास्तव लिपिक न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-४/विशेष न्यायाधीश (ई.सी. एक्ट) को न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-२/विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट में अभिषेक कुमार के स्थान पर लिपिक के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। वहीं अभिषेक कुमार लिपिक न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-२/विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट को न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश (ई.सी. एक्ट) विवेक श्रीवास्तव के स्थान पर लिपिक के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।
तृतीय श्रेणी के 21 लिपिक एवं आशुलिपिकों के पटल बदले
