फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भाजपा, सपा व बसपा प्रत्याशी सहित 9 ने नामांकन पत्र खरीदे, लेकिन अभी किसी नें भी अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है।
शुक्रवार को बहुजन क्रांति पार्टी से रंजीत सिंह पुत्र जीवा लाल निवासी धन्सुआ फतेहगढ़, समाजवादी पार्टी से नबल किशोर शाक्य पुत्र सूरज पाल निवासी श्याम नगर मझोला कायमगंज, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से दिनेश सक्सेना पुत्र जीवा लाला निवासी उम्मरपुर कायमगंज, संयुक्त जनादेश पार्टी से इरशाद पुत्र इमदार हुसैन निवासी जरारी जहानगंज, किसान क्रांाति दल से नरेंद्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी भगुआ नगला पांचाल घाट, बहुजन समाज पार्टी से क्रांति पाण्डेय पुत्र बृजेश पाण्डेय निवासी नई बस्ती फर्रुखाबाद, आजाद समाज पार्टी से सुनील कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी अम्बेडकर नगर कमालगंज, भाजपा से मुकेश राजपूत व उनकी पत्नी सौभाग्यवती राजपूत ने निर्दलीय पर्चा खरीदा है। सहायक रिटर्निंग आफिसर ने बताया की शुक्रवार 19 अप्रैल को एक भी नामांकन नहीं हुआ।
भाजपा, सपा व बसपा प्रत्याशी सहित 9 ने लिये पर्चे, नहीं हुआ कोई नामांकन
