अभी तक कई बूथों पर नहीं पहुंची व्हीलचेयर, जतायी नाराजगी
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर को लेकर विकास खंड अधिकारी, जिला विकास अधिकारी तथा जिला प्रोवेशन अधिकारी ने रोजगार सेवकों, ग्राम सचिव तथा पंचायत सहायकों की बैठक ली।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर उच्च अधिकारियों के निर्देशन में विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने सामान्य लोकसभा निर्वाचन चुनाव की तैयारी को लेकर विकास खंड कार्यालय सभागार में पंचायत सहायक, ग्राम सचिव तथा ग्राम रोजगार सेवक की बैठक ली। बैठक के दौरान सर्वाधिक जोर स्वच्छता पर दिया गया। वहीं बूथ पर व्हीलचेयर तथा पेयजल व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाने हेतु अधीनस्थों को निर्देश दिए गये। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान सभी ग्राम पंचायत सहायकों से हर बूथ पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराए जाने की जानकारी ली। जिसमें कई ग्राम पंचायत में अभी तक व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं कराई जा सकी। जिस पर विकास खंड अधिकारी तथा जिला प्रोवेशन अधिकारी का पर चढ़ गया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिये कि वह सोमवार तक हरहाल में व्हीलचेयर की व्यवस्था कर लें। इसके अलावा पेयजल तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारियां प्राप्त की। सभी को बताया की मतदान वाले दिन आने वाले पार्टियों को हरहाल में व्यवस्थित रखने की आप लोगों की जिम्मेदारी है। यदि ऐसा नहीं होता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं जिला विकास अधिकारी ने भी विकास खंड के सभी ग्राम सचिवों तथा रोजगार सेवकों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी पाठ पढ़ाया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी तथा जिला प्रोवेशन अधिकारी अनिल चंद्रा, विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, ग्राम सचिव प्रमोद शुक्ला, अनुपम बाजपेई, बृजनंदन लाल, बृजेश यादव, मानवेंद्र प्रताप, सुनील कुमार, मोतीलाल यादव, अरविंद कुमार, नियोजन विभाग से इंदल बाबू सहित क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत सचिव, विकास खंड के कर्मचारी तथा क्षेत्र के सभी रोजगार सेवक व पंचायत सहायक बैठक में मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों ने कर्मचारियों की ली बैठक
