फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जबरन धन उगाई कर प्लाट पर दबंगई से कब्जा करने के मामले में सैनिक की पत्नी ने तीन लोगों के विरुद्ध न्यायालय में याचिका दायर की।
जनपद कासगंज के थाना पटियाली मोहल्ला खारोला राजा रिजौला निवासी रश्मि देवी पत्नी राजीव कुमार सिंह गौर ने दायर की याचिका में दर्शाया कि उसका नेकपुर कला तहसील सदर फर्रुखाबाद में प्लॉट है, जिसे उसने पूर्व में उसके सामने विमला देवी उर्फ राजरानी पत्नी स् स्वर्गीय रावेंद्र कटियार उर्फ राजेंद्र प्रसाद कटियार निवासी नेकपुर कला थी। जिसको वीरेंद्र सिंह यादव व उसके भाई संजय सिंह यादव पुत्र रामसेवक निवासी रामनगर कॉलोनी मसेनी के मार्फत खरीदा था। जिसका सौदा आठ लाख रुपये में तय हुआ था। इस दौरान एक चेक दी गई। विके्रता ने कहा कि मुझे नगद चाहिए उसे नगर दे दिए गए। चेक मांगी तो उसने कहा चेक वापस कर देंगे, लेकिन चेक नहीं दी और जालसाजी कर पैसा हड़पने की नियत से बैंक में चेक लगाकर 63500 रुपये निकाल लिए। जब जानकारी हुई तो बैंक में जाकर पूरी जानकारी देने पर पैसा मेरे खाते में वापस कर दिया गया। अब वह जबरियन धनउगाई व प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है और जानमाल की धमकी दे रही है। पीडि़ता का कहना है कि उसके पति सेना में नौकरी करते हैं। इस संदर्भ में पुलिस से भी शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीडि़ता ने न्यायालय से न्याय दिलाये जाने की गुहार लगायी है।
प्लाट पर कब्जा करने के प्रयास व जानमाल की धमकी देने के मामले में सैनिक की पत्नी ने दायर की याचिका
