स्कूटिनिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मई तक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। यू.पी. बोर्ड की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के परीक्षाफल में किसी विषय में मिले अंकों पर यदि किसी छात्र को आपत्ति है तो उत्तर पुस्तिकाओं की स्कूटिनिंग के लिए 14 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस हेतु प्रत्येक विषय पर पांच सौ रुपये का चालान राजकीय कोषागार में जमा करना होगा। 14 मई के बाद होने वाले आवेदनों को मान्य नहीं माना जायेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद से मिली जानकारी के मुताबिक हाईस्कूल व इण्टर का परीक्षाफल घोषित होने के पश्चात बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की स्कूटिनिंग के लिए १४ मई तक का समय दिया है। किसी छात्र को ऐसा लग रहा है कि उसने प्रश्न पत्र को सही हल किया था, परन्तु अंक कम मिले हैं, तो ऐसे छात्र अपनी संबंधित विषय की उत्तर पुस्तिका की स्कूटिनिंग के लिए १४ मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्कूटिनिंग के लिए छात्रों को प्रति प्रश्नपत्र पांच सौ रुपये का चालान फीस के रुप में कोषागार में जमा करना होगा। इसके बाद स्कूटिनिंग आवेदन का प्रिंट आउट, चालान की मूल कॉपी को रजिस्टर्ड डाक से यू.पी. बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को १४ मई तक भेजना होगा। ऑफलाइन भेजा गया आवेदन मान्य नहीं होगा। डी.आई.ओ.एस. नरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तकाओं की स्कूटिनिंग की तिथि घोषित हो गयी है। इस संबंध में बोर्ड से आदेश आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *