नगर आयुक्त ने किया सुभाष चंद्र बोस व हनुमत नगर वार्ड की सफाई का निरीक्षण

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। नगर निगम सीमान्तर्गत सुभाषचन्द्र बोस वार्ड स्थित मोहल्ला अड़गडा,अटल नगर वार्ड में सहादतगंज हनुमान गढ़ी के निकट एवं हनुमत नगर वार्ड के मोहल्ला रामनगर में स्थित नाले की सफाई का निरीक्षण नगर आयुक्त सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा किया गया।उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा नगर निगम सीमान्तर्गत स्थित नालों की सफाई का कार्य 31 मई तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये है। इसके क्रम में नालों की सफाई का कार्य प्रारम्भ कराया गया है।जल भराव वाले क्षेत्रों के चिन्हित करते हुए समुचित जल निकासी के निर्देश दिये गये है।नगर आयुक्त श्री शर्मा ने बताया कि वर्षा सन्निकट होने के कारण नाला सफाई का कार्य टेल इन्ड (निकासी की तरफ से) प्रारम्भ कराया गया है।इसमें 47 बड़े एक मीटर से अधिक चौड़े नालों की सफाई निर्माण विभाग के माध्यम से व 142 छोटे नाले एक मीटर से कम चैड़े,06 मझोले नालों की सफाई का कार्य स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को नियमित रूप से कार्याें का सतत पर्यवेक्षण करते हुए कार्ययोजना तैयार करते हुए नालों की सफाई का कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये है।नालों की सफाई के पूर्व व उपरान्त की जियो टैग फोटोग्राफ भी संकलित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।इसके अतिरिक्त सम्बन्धित वार्ड के पार्षद से सहयोग/सुझाव प्राप्त करते हुए नालों की तलीझाड़ सफाई कराये जाने के निर्देश दिये गये है।जल भराव के क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए समुचित जल निकासी कराये जाने के निर्देश दिये गये है।निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय,सहायक अभियन्ता राजपति यादव,मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमल कुमार,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक देवी प्रसाद,राकेश कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।

अमिताभ श्रीवास्तव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *