उत्तराखंड के जंगलों में फैली आग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

उत्तराखंड में वनाग्नि हर साल की समस्या बन गई, जिसकी वजह से प्रदेश में तापमान भी लगातार बढ़ रहा है. अब 584 वनाग्नि के मामले सामने आए हैं, जिसमे कुमाऊं को 322 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित माना जा रहा है. गढ़वाल में 211 वनाग्नि के मामले सामने आए, प्रशासनिक फॉरेस्ट क्षेत्र 51 मामले सामने आए हैं.

उत्तराखंड के जंगलों में फैली आग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। नैनीताल के पास भवाली दुगई स्टेट से सटे जंगल से बर्मा टोप के जंगलों तक पहुंच गई है। इसके अलावा आग की लपटें नैनीताल में हाईकोर्ट कॉलोनी के पास भी पहुंच गई हैं। नैनीताल में लड़ियाकांटा इलाके के जंगल में भी आग फैली हुई है। तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। यहां फैल रही आग पर काबू पाने के लिए सेना की मदद ली जा सकती है।नैनीताल के लड़ियाकाटा एयर फोर्स, पाइंस, गेठिया, बलदियाखान, एरीज, बारा पत्थर के पास जंगल क्षेत्र में आग लगी हुई है। जिसको काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर दमकल विभाग और वन विभाग है। कुमाऊं में जंगल धधक रहे है। आग की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे में एक-दो नहीं बल्कि कुमाऊं के जंगलों में 26 जगहों पर आग लगी है। प्रदेश के 31 जगहों पर आग लगने की घटना हुई है, इसमें सर्वाधिक आग लगने की घटना कुमाऊं में 26 स्थानों पर हुई। गढ़वाल मंडल में कोई भी घटना नहीं हुआ है, जबकि वन्यजीव क्षेत्र में पांच स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में करीब 34 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वनसंपदा को नुकसान पहुंचा है। इस साल बारिश और बर्फबारी न होने गर्मी अधिक होने लगी है। बढ़ते तापमान के बीच नैनीताल व आसपास के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। खड़ी पहाड़ियों में आग लगने के चलते वह विभाग व दमकल विभाग की टीम भी कई स्थानों पर आग पर काबू नहीं पा सकी है। जिसके चलते जंगल जलकर राख हो चुके हैं। वन विभाग की ओर से मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही जंगल की आग की सूचना देने के लिए नंबर भी जारी किए गए हैं। 18001804141, 01352744558 पर काल कर सकते हैं। साथ ही 9389337488 व 7668304788 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचित कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य आपदा कंट्रोल रूम देहरादून को भी 9557444486 और हेल्पलाइन 112 पर भी आग की घटना की सूचना दे सकते हैं।डीएम ने सिंचाई विभाग, लोनिवि व एनएच को पहाड़ी क्षेत्र में सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ झरना कमठान, डीएफओ कालसी केएन भारती, डीएफओ देहरादून नीरज कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन जय भारत सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, एसपी ग्रामीण लोकजीत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसीएमओ डा. वंदना सेमवाल, डा. सीएस रावत, एसडीएम सदर हरगिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *