घटना के बाद बीकानेर जिला प्रशासन और भूगर्भ विशेषज्ञ अभी तक जांच में लगे हैं, लेकिन घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. प्रारंभिक जांच में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के वैज्ञानिको का कहना है कि एक जमाने में इस गांव के नीचे तालाब या फिर कोई कुआं था. इसके कारण यह जमीन धंस गई है
राजस्थान के बीकानेर जिले के सहजरासर गांव में 1.5 बीघा जमीन 50 फीट नीचे धंसने से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना के बाद बीकानेर जिला प्रशासन और भूगर्भ विशेषज्ञ अभी तक जांच में लगे हैं, लेकिन घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. प्रारंभिक जांच में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के वैज्ञानिको का कहना है कि एक जमाने में इस गांव के नीचे तालाब या फिर कोई कुआं था. इसके कारण यह जमीन धंस गई है. जहां जमीन धंसी है, उसके बीच में सड़क भी थी. वह सड़क भी अब खड्डे में चली गई है. अब आसपास के युवा वहां पर जाकर रील बना रहे हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. 6 अप्रेल की रात एक गाड़ी सड़क से जा रही थी. तभी अचानक से गाड़ी के टायर सड़क में धंस गए. गाड़ी चालक ने सहराजसर गांव के ग्रामीणों से मदद लेकर गाड़ी को निकाला. तभी तेज आवाज के साथ सड़क के साथ करीब डेढ़ बीघा जमीन 300 फीट नीचे धस गई. उसके बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया
