अमन सूर्यवंशी को मिली कन्नौज लोकसभा के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अपनी कुशल रणनीति और मेहनत से समाजवादी पार्टी को एक नया आयाम देने वाले युवा नेता समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी है। मृदुभाषी सूर्यवंशी लोगों का दिल जीतने में माहिर हैं। वे कहते हैं जो जिम्मेदारी मिली है और जो उनके नेता का आदेश है उनके हुक्म की तामील होगी। आपको बता दें अमन सूर्यवंशी सपा नेता के साथ-साथ एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हैं। आज़ पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उनकी मेहनत एवं लगन और ईमानदारी की बेहद तारीफ करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *