अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस किसे उतारेगी, अभी तक यह खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी को अमेठी ने नहीं, बल्कि रायबरेली से चुनाव लड़ाया जा सकता है. वहीं, सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी को अभी चुनावी रण में उतारने की योजना नहीं है. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा था कि उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नाम ‘कुछ दिन’ में घोषित किए जाएंगे. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा ने नेतृत्व से आग्रह किया कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी वाद्रा को चुनाव लड़ना चाहिए.
