छह दिवसीय ई-रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश सरकार द्वारा एमएसएमई मुख्य प्रशिक्षण का संचालन यूपी आईकोन लखनऊ को अधिकृत किया गया है। जिसके परिपेक्ष में जनपद फर्रुखाबाद में पांच बेंचों द्वारा १२५ महिलाओं का प्रशिक्षार्थियों का प्रशिक्षण का शुभारम्भ हुआ। ६ दिवसीय ई-रिक्शा प्रशिक्षण का शुभारम्भ जीएमडीआईसी द्वारा फीता काटकर दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला समन्वयक जानकी प्रसाद शाक्य ने बताया कि सभी १२५ प्रशिक्षार्थी भाग ले रहे है। महिलाओं को ड्रेस एवं किट वितरित की गई। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर ड्राइविंग लाइसेंस प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जायेगा। सरकार द्वारा निर्धारित माप दण्ड के आधारित उनका लोन कराया जायेगा। लोन में छूट दी जायेगी। प्रशिक्षण में आये हुए लोगों ने जिला समन्वयक जानकी प्रसाद शाक्य की प्रशंसा की। प्रशिक्षण प्रदान करने वाले गु्रप में हरिओम शाक्य, शिवरतन, राजू गौतम, डा0 उमेश चन्द्र के अलावा प्रशिक्षण दे रही नीलम शाक्य, अर्चना मिश्रा, शिवानी, प्राची, ममता, राम आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *