फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राज्य एवं भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के मध्य सम्पादिक एमओयू के वर्क प्लान के अन्तर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश के पर प्रथम तिमाही में जनपद हेतु विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 200 सर्विलांस नमूनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सोमवार को खाद्य सुरक्षाधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में अधिकारी बिजेन्द्र कुमार, डा0 शैलेन्द्र रावत, अरुण कुमार मिश्र, विमल कुमार, आशीष कुमार वर्मा ने जनपद में खाद्य पदार्थ दूध के 25 नमूने संग्रह किये। जिन्हे जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। नमूने निर्माताओं, थोक विक्रेता, डिस्ट्रीब्यूटरों तथा डेयरियों से संग्रह किये गये है। इस छापेमारी से आसपास के दूध विक्रेताओं में हडक़ंप मच गया।
खाद्य सुरक्षा ने दूध के 25 नमूने किये संग्रह
