343 बूथ खिरिया पमारान पर 25 मई को होगा पुन: मतदान

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद 40वीं लोकसभा के निर्वाचन क्षेत्र 103 अलीगंज विधानसभा के मतदान स्थल संख्या 343 पर पुन: मतदान 25  मई दिन शनिवार को प्रात: 7 बजे से सायं काल 6 बजे तक होना निर्धारित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग आफिसर फर्रुखाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 20 मई 2024 के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के पत्र को संज्ञान लेते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 58 की उप-धारा (2) के तहत 40वीं फर्रुखाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत 103 अलीगंज विधानसभा के मतदेय स्थल संख्या 343 प्रा0पा0 खिरिया पमारान पर 13 मई 2024 को हुए मतदान को शून्य घोषित करते हुए पुन: मतदान 25 मई दिन शनिवार प्रात: 7 बजे से सायंकाल 6 बजे तक कराये जाने की तिथि निर्धारित की गई है। बताते चले कि इस मतदान केंद्र पर एक युवक द्वारा बार-बार एक प्रत्याशी के पक्ष में ईवीएम पर वोट डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत निर्वाचन आयोग का इस ओर ध्यान आकर्षित कराने के लिए उसे ट्वीट करते हुए कहा कि यदि यह नियम अनुसार गलत है तो कार्यवाही हो। जिसका संज्ञान लेकर निर्वाचन आयोग ने कार्यवाही की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *