फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कालेज राजेपुर में छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया। राजेपुर स्वास्थ्य केंद्र की किशोर स्वास्थ्य शिक्षा प्रशिक्षक नीलम मिश्रा द्वारा छात्राओं को विभिन्न रोगों के बारे में विस्तार से बताया गया, तथा उनके बचाव के तरीके भी बताये गये। उनके द्वारा छात्राओं को सीनेटरी पैड भी वितरित किये गये। छात्रों ने रोगों से संबंधित प्रश्न किये और स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए साफ-सफाई व स्वस्थ्य रहने की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक वीरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, सुधीर पाल, प्रदीप सिंह, शिवराम सिंह, भूपेन्द्र सिंह, रामानन्द, देवेन्द्र कुमार, दीपक शर्मा, निशीकांत अग्निहोत्री, कमल किशोर अग्निहोत्री, कौशल किशोर अग्निहोत्री उपस्थित रहे।
गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कालेज में स्वास्थ्य के प्रति छात्राओं को किया गया जागरुक
