फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला जज तथा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से केंद्रीय कारागार एवं जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आला अधिकारियों ने कैदी/बंदियों की समस्यायें सुनीं।
जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला जज विनय कुमार, जिलाधिकारी डॉ0 वी0के सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने संयुक्त रुप से केंद्रीय कारागार व जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान आला अधिकारियों ने जिला जेल ेतथा केंद्रीय कारागार में कैदी/बंदियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कई कैदियों/बंदियों ने बताया कि वह बीमार हैं। उनका समुचित उपचार नहीं हो पा रहा है। जिस पर आलाधिकारियों ने जेल अधीक्षकों को बंदी/कैदियों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये। इसके अलावा अन्य समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक तथा अधिकारीगण मौजूद रहे।
जिला जज व जिलाधिकारी ने सुनीं बंदी/कैदियों की समस्यायें
