फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। दो स्थानों पर दुकानदार बिना लाइसेंस व बिना पंजीकरण के खाद्य कारोबार करते पाये गये। जिस पर उनका चालान किया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार व डॉ0 शैलेंद्र रावत ने पपड़ी खुर्द थाना कायमगंज में मो0 रफी पुत्र नासर खाँ के खाद्य प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। मौके पर नाजरीन बेगम पत्नी मो0 रफी कोल्डड्रिंक, थम्सअप, स्प्राइट, आटा, चीनी, दूध, नमकीन एवं अन्य खाद्य पदार्थ बेचते हुए पाया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय काउन्टर व फ्रिज में कोल्डड्रिंक भंडारित पायी गयी, परन्तु कोल्डड्रिंक एक्सपायरी नहीं थी। खाद्य कारोबारकर्ता से जब लाइसेंस/पंजीकरण पत्र दिखाने को कहा गया, तो वह दिखा नहीं सकीं। जिस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चालान करते हुए वाद संस्थित कराने की कार्यवाही की। ग्राम पपड़ी खुर्द में में ही एक अन्य खाद्य प्रतिष्ठान दिव्यांशी काव्या किराना स्टोर के मालिक राहुल शाक्य उर्फ रोहित कुमार पुत्र कालीचरन व विक्रेता अतुल कुमार पुत्र कालीचरन शाक्य को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम २००६ के अंतर्गत पंजीकरण/लाइसेंस प्राप्त किये बिना खाद्य व्यवसाय करते हुए पाया गया। जिस पर चालान करते हुए वाद संस्थित कराने की कार्यवाही की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दो दुकानदारों के किये चालान
