सपा सैनिक प्रकोष्ठ ने ईवीएम की निगरानी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सातनपुर मण्डी में ईवीएम की रखवाली के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी रोस्टर के अनुसार निगरानी कर रहे है। गुरुवार को रोस्टर प्लान के अनुरूप सैनिक प्रकोष्ठ की समस्त कमेटी व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के साथ सातनपुर मंडी में पहुंचकर ईवीएम की निगरानी की गई। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किये। जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के हवाले से बताया कि समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय से लगातार शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस बात की सूचना ली जा रही कि ईवीएम की निगरानी लगातार हो रही अथवा नहीं। इस बात के लिए कहा गया कि किसी भी सूरत में निगरानी में ढील नहीं दी जाए। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि रोस्टर प्लान के हिसाब से सबको आना आवश्यक है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजी जाएगी। जिला उपाध्यक्ष मसरूर खां अस्वस्थ होने के कारण नहीं आ सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के साथ प्रदेश सदस्य बेंचे लाल यादव, बृजेश कुमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सैनिक प्रकोष्ठ, जितेंद्र यादव सिरौली, राजन यादव पूर्व प्रधान देवरामपुर, अमित यादव जिला महासचिव सैनिक प्रकोष्ठ, रामाधार यादव प्रदेश सचिव सैनिक प्रकोष्ठ, राजेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, छोटे सिंह प्रदेश सदस्य, मनोज कुमार, एमपी सिंह शाक्य, राहुल शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *