फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुद्ध पूर्णिमा पर राहगीरों को शरबत व शीतल जल वितरित किया गया। भोलेपुर इंदिरा कालोन मैन रोड पर बुद्ध जयंती पर सभी अनुयायियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व भर में शांति का पैगाम दिया। आज उनके बताये गये पद चिन्हों पर हमें चलना है। एक दूसरे की सेवाभाव से मदद करें। यही भगवान बुद्ध का संदेश था। इसे हमें अपने जीवन में धारण करना है। करीब, दीन दुखी असहायों की मदद करें। बुद्ध जयंती पर अम्बेडकर कालोनी के बाहर स्टॉल लगाकर शरबत वितरित किया गया। गर्मी में शरबत पीकर लोगों ने अपनी प्यास बुझाई। इस मौके पर पूर्व सैनिक पीपी सिंह, राजेश माथुर, पूर्व कर्नल राकेश सिंह, विलास चन्द्र, रामगुलाम, लालाराम, प्रेमपाल सिंह, रमेशचन्द्र दिवाकर, एमपी सिंह, रामनरेश, रघुवीर सिंह, सुशील कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
बुद्ध जयंती पर स्टॉल लगाकर वितरित किया गया शरबत
