बुद्ध जयंती पर संगोष्ठी में अनुयायियों ने रखे विचार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भगवान बुद्ध की 2586 की जयंती बड़े धूमधाम से अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष मनायी गई। सुबह बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। वक्ताओं ने अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष बुद्ध जयंती पर अपने-अपने विचार रखे। नरेन्द्र सिंह जाटव ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार अनंत काल तक सभी को प्रेरित करते रहेगेें। प्रभु दयाल ने कहा कि बुद्ध की शिक्षाओं को हम सभी लोगों को अपनाना चाहिए। बुद्ध ने हमें मानवता का संदेश दिया। आरडी बौद्ध व संतोष दिवाकर, विमलेश शाक्य, सुधीर शाक्य, दिनेश कुमार, सुरजीत सिंह, अतेन्द्र सिंह आदि लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का आयोजन अम्बेडकर जयंती समारोह समिति के तत्वाधान में मनाया गया। महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। संचालन आरडी बौद्ध ने किया। इस मौके पर अम्रता आर्य, रुबी, सुनीता, रंजना सिंह, सुधा, शोभा कुमारी, आराध्या सिंह, धु्रवी सिंह, श्रीकृष्ण, सुरेन्द्र राणा, मुकेश कुमार, अरविन्द सिंह, अनिल सिंह आदि लोगों ने भाग लिया। सभी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बताये गये मार्ग पर चलने के लिए आवाह्न किया। वहीं भोलेपुर स्थित गैलेक्सी गेस्ट हाउस में बुद्ध जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे और भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया।
भगवान बुद्ध के विचार अनंतकाल तक हमें प्रेरित करते रहेगें: नरेन्द्र सिंह जाटव
