फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बैसाखी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा तट पहुंचकर हर-हर गंगे के बीच गंगा में डुबकी लगायी तथा अपनी श्रद्धानुसार दान दक्षिण दी।
बैसाखी पूर्णिमा जिसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। गुरुवार को पांचालघाट पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के बीच में डुबकी लगायी और उगते सूर्य को अघ्र्य दिया। इसके बाद पूजा अर्चना की तथा गंगा पुत्रों को दान दक्षिणा दी। कई भक्तों न कथा का भी आयोजन किया। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने दक्षिणी घाट पर बैरिकेडिंग करायी थी। वही उत्तरी घाट पर पैंटून पुल की तरफ बैरिकेडिंग न होने से बड़ी संख्या में लोग बाइक लेकर पहुंचे। जिससे पैंटून पुल पर जाम के हालात बन गये। गंगा स्नान करने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया था। शास्त्रों में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि इस दिन विष्णु जी और लक्ष्मी माता की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। इसके साथ ही वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा का विधान भी है। पूर्णिमा के दिन जो व्यक्ति भगवान सत्यनारायण की पूजा और कथा का पाठ करता है। साथ ही भगवान को केले की फली, तुलसीदल आदि का भोग लगाता है उसके परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। वैशाख पूर्णिमा के दिन स्नान दान करना भी पुण्यकारी बताया गया है।
बैसाखी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगायी गंगा में डुबकी
