कमालगंज, समृद्धि न्यूज। मक्का के खेत में मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध लिया। बाद में वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम मकरंद नगर बसहा के मजरा सुल्तानपुर मडैय़न निवासी सुरेश चंद्र अपने मक्का के खेत में अपने पुत्र आशीष के साथ पानी लगा रहे थे, तभी उनके पुत्र आशीष की मगरमच्छ पर नजर पड़ी। इसके बाद में उसने गांव में जाकर लोगों को सूचना दी। मगरमच्छ की सूचना पाकर गांव में हडक़ंप मच गया। बहुत से ग्रामीण दौडक़र खेत पर पहुंच गए। मगरमच्छ निकलने की जानकारी वनरक्षक टीम को दी गई। जब तक वनरक्षक टीम वहां पर पहुंची तब तक गांव के लोगों ने उस मगरमच्छ को लाठी-डंडों के सहारे रोककर रखा।वनरक्षक टीम ने वहां पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। सभी ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ पर काबू पाया गया। इसके बाद वनरक्षक की टीम वहां से लेकर चली गई। तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
मक्का के खेत में मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
