फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सातनपुर मंडी स्थित ईवीएम की निगरानी हेतु समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की कमेटी सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के साथ उपस्थिति रही। समस्त कमेटी के सदस्यों ने वहां पर लगी टीवी स्क्रीन से देखकर ईवीएम की निगरानी की। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के साथ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देव सिंह यादव अपनी टीम के साथ मण्डी पहुंचकर ईवीएम की निगरानी की। रोस्टर के अनुसार शुक्रवार को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ड्यूटी थी। देव सिंह यादव ने अपने पदाधिकारियों के साथ मण्डी पहुंचे। इस अवसर पर रक्षपाल सिंह यादव, कुलदीप यादव, रामपाल प्रधान, आशीष, नेम चैतन, ललित कुमार, मुनीत पाल सिंह, दिलीप कुमार, अनुज सिंह, सचिन कुमार प्रजापति, जितेंद्र, आशीष शर्मा, ललित कुमार, सुधीर राठौर, मुनीत पाल सिंह, दिलीप कुमार, अनुज सिंह, अनिल कुमार प्रजापति, रुक मंगल सिंह, कृष्णपाल, रामसेवक, रूकमंगल सिंह उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर व्यक्तिगत कार्य के चलते नहीं पहुंच सकें।
सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने ईवीएम की निगरानी
